Showing posts with label Rojgar Mela. Show all posts
Showing posts with label Rojgar Mela. Show all posts

Tuesday, 18 April 2023

rojgar Mela का स्थान – जिला कार्यालय परिसर पोलो ग्राउंड (इंदौर)Placement Camp Date – 20 अप्रैल सुबह 10:30AM से दोपहर 03:00PM Readmore

पहली बार एमपी में अनपढ़ों के लिए रोजगार मेला, मिलेगी सीधी नौकरी - Rojgar Mela - e4you.in

MP Rojgar Mela : नौकरी की तलाश कर रहे मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए 10 तारीख को बिना परीक्षा सीधी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। क्योंकि 20 अप्रैल को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में Rojgar Mela का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से प्रदेश के अनपढ़ से लेकर पढ़े लिखे मेला में शामिल कर 600 से अधिक खाली पदों पर सीधी नौकरी पा सकतें हैं। इस Rojgar Mela का आयोजन किस स्थान पर किया जाएगा एवं कौन-कौन युवा शामिल हो सकेंगे तमाम जानकारियां लेख में आगे विस्तार से उपलब्ध कराई गई है।

मध्यप्रदेश Vacancy, Rojgar Samachar और Private Sarkari Naukri की जानकारी के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें- Join Whatsapp

MP Rojgar Mela: सीधा इंटरव्यू पास कर पा सकतें हैं नौकरी

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित Rojgar Mela में 10 बड़ी कंपनियां शामिल होंगी। प्रदेश के जो भी युवा अनपढ़ हैं या कम शिक्षित हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए इस Rojgar Mela के द्वारा आसानी से Private Naukri मिल सकेगी। इस नौकरी को पाने के लिए उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा आयोजित Interview Pass करना होगा। जो युवा इंटरव्यू में सफल होंगे केवल उन्हें खाली पदों पर नौकरी प्रदान की जाएगी।

MP Rojgar Mela Eligibility: रोजगार मेला में भाग लें के लिए योग्यता

MP Indore Job Fair में देश के ऐसे युवा शामिल हो सकते हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम या 45 वर्ष से अधिक ना हो। जबकि शैक्षिक योग्यता के तौर पर अनपढ़ से लेकर 10th Pass , 12th Pass, Graduate Pass या इंजीनियरिंग में डिग्री डिप्लोमा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार रोजगार मेला में उपस्थित हो सकतें हैं। ध्यान रहे MP Rojgar Mela में शामिल होने जा रहे सभी उम्मीदवारों को अपने साथ इंटरव्यू के लिए रिज्यूम, शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं तमाम दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

MP Rojgar Mela Dates: रोजगार मेला आयोजन की तिथि और स्थान

Indore Placement Camp का आयोजन 20 अप्रैल 2023 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर पोलोग्राउंड में किया जाएगा। इस दौरान Job Fair में कई बड़ी-बड़ी एवं नामी कंपनियां शामिल होंगी और युवाओं को इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर सुरक्षा गार्ड, टेलीकॉलर, एग्जीक्यूटिव टेक्नीशियन, मार्केटिंग इत्यादि खाली पदों पर नौकरी प्रदान करेंगी।

Placement Camp आयोजन का स्थान – जिला कार्यालय परिसर पोलो ग्राउंड (इंदौर)
Placement Camp Date – 20 अप्रैल सुबह 10:30AM से दोपहर 03:00PM

Wednesday, 5 April 2023

5वीं-10वीं पास बरोजगार को मिलेगी प्राइवेट नौकरी - PMNAM Rojgar Mela

पीएम रोजगार मेला, 5वीं-10वीं पास बरोजगार को मिलेगी प्राइवेट नौकरी - PMNAM Rojgar Mela - mama ji naukari adda

5वीं-10वीं पास बरोजगार को मिलेगी प्राइवेट नौकरी - PMNAM Rojgar Mela


PMNAM Rojgar Mela 2023 : 10 अप्रैल को देश के तमाम बेरोजगार युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। दरअसल इस रोजगार मेला का आयोजन पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा जिसमें देश भर के पांचवी एवं 10वीं पास से लेकर अन्य क्षेत्र में डिग्री डिप्लोमा करने वाले छात्र शामिल हो सकेंगे और योग्यता अनुसार प्राइवेट नौकरी पर सकेंगे। पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 2023 का आयोजन किस दिन किया जाएगा। और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कहाँ से करना है। तमाम जानकारियां पाने के लिए लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

PMNAM Rojgar Mela: प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा चलाई गई है बेरोजगारों के लिए योजना

आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जन कल्याणकारी योजना, प्रधानमंत्री नेशनल अपरेंटिस मेला योजना चलाई चलाई जाती है। जिसके तहत देश के तमाम बेरोजगार युवाओं को पीएम रोजगार मेला के माध्यम से सीधी भर्ती प्रदान की जाती है। ये नौकरी युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर दी जाती है। बता दें इससे पहले भी देश में बड़े स्तर पर प्रधानमंत्री रोजगार मेला का आयोजन किया जा चुका है। जिस के तहत लाखों युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है इसी क्रम में एक बार फिर 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है।

देशभर में किया जाएगा पीएम रोजगार मेला का आयोजन

पीएम रोजगार मेले का आयोजन इस बार भी देशभर में अलग अलग से रूम में किया जाएगा जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को 1000 से अधिक कंपनियों में प्राइवेट नौकरी पाने का अवसर मिलेगा रोजगार मेला में ऐसे बेरोजगार युवा साथ में ले सकते हैं तो उन्हें पांचवी 10वीं 12वीं कक्षा पास हो या ग्रेजुएशन पूरी कर ली हो। इसके अलावा आईटीआई में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा वाले युवा भी प्रधानमंत्री रोजगार मेला 2023 के तहत नौकरी पा सकेंगे।

यहाँ से करें रजिस्ट्रेशन

पीएम मोदी रोजगार मेला 2023 में शामिल होने के लिए युवाओं को पहले PMNAM की अधिकारिक वेबसाइट msde.gov.in जा कर रोजगार मेला के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।
आपको योजना के रजिस्ट्रेशन पेज पर मांगी जा रही सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरना होगा। साथ ही सभी डॉक्यूमेंट और फोटो रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अटेच कर अपलोड कर देना है।
अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना इस तरह आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा। जिसे संभाल कर रखें क्योंकि अपरेंटिस मेला में रजिस्ट्रेशन नंबर को अपने साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

पीएम अपरेंटिस मेला की अगली उपडेट पाने के लिए कृपया हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ना न भूलें।

Sunday, 19 March 2023

Rewa Rojgar Mela March 2023

रीवा में विभिन्न विकासखण्डों में लगेंगे रोजगार मेले, फटाफट से जानें आपके एरिया का नाम 

Mp के युवाओ के लिए सुनहरा अवसर है। बता दें की युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए रीवा जिले (Rewa District) के विकासखण्डों में रोजगार मेले (Rojgar Mela) 19 मार्च से आयोजित किए जा रहे हैं। मेले निर्धारित स्थल पर प्रात: 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे।

इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे (CEO Dr Saurabh Sonawane) ने बताया कि विकासखण्ड रीवा तथा रायपुर कर्चुलियान के युवाओं के लिए 19 मार्च को संभागीय आईटीआई रीवा में रोजगार मेला लगेगा।

जानकारी के अनुसार विकासखण्ड हनुमना तथा मऊगंज के युवाओं के लिए 20 मार्च को ग्राम पंचायत भवन देवरा में रोजगार मेला लगाया जाएगा। विकासखण्ड गंगेव तथा सिरमौर के युवाओं के लिए 21 मार्च को बालक हायर सेकण्डरी स्कूल लालगांव में रोजगार मेला लगेगा।

कक्षा आठवीं, दसवीं, स्नातक तथा आईटीआई उत्तीर्ण युवा अपने विकासखण्ड के लिए निर्धारित स्थल में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होकर इससे लाभ उठाएं। डॉ सोनवणे ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविर की तिथियों का ग्राम पंचायत स्तर तक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। मेलों का आयोजन दीनदयाल अन्त्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा है।



Today's Latest Posts by - e4you.in