Monday, 27 March 2023

Petrol And Diesel Rate In MP Today

कच्चे तेल में गिरावट, 27 मार्च को बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, MP में सस्ता हुआ ईंधन, जानें नए रेट


Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल मार्केट में लगातार कच्चे तेल के भाव में गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल 75 डॉलर के नीचे पहुँच चुका है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 74.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई 0.13% डॉलर के साथ 69.17  डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में आज ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है, जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है।

एमपी में सस्ता हुआ पेट्रोल

27 मार्च को एमपी में पेट्रोल के भाव में गिरावट देखी गई है। हालांकि कुछ शहरों में वृद्धि भी हुई है। नीमच में  0.95 रुपये, नरसिंहपुर में 0.64 रुपये, मुरैना में 0.53 रुपये, राजगढ़ में 0.86 रुपये, शहडोल में 0.22 रुपये और सीहोर में 0.42 रुपये की वृद्धि हुई है। धार में 0.93 रुपये, देवास में 0.44 रुपये, खरगोन में 0.30 रुपये, मंदसौर में 0.45 रुपये, अशोकनगर में 0.54 रुपये,  बालाघाट में 0.62 रुपये, इंदौर में 0.52 रुपये की गिरावट हुई है। जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर में पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

डीजल का ऐसा है हाल

प्रदेश में डीजल के भाव में औसतन 0.09 रुपये की गिरावट हुई है। होशंगाबाद, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, शहडोल, सीहोर और सागर में डीजल महंगा हुआ है। अनुपुर, बालाघाट, बेतूल, छतरपुर, देवास, इंदौर, खरगोन, मंदसौर, पन्ना, रीवा, टीकमगढ़ और अशोकनगर में भाव में गिरावट हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल के भाव 108.65 रुपये और डीजल के 93.90 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के भाव 108.58 रुपये और डीजल के 93.84 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल के भाव 108.58 रुपये और डीजल के 93.86 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल के भाव 108.68 रुपये और डीजल के 93.96 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल के भाव 111.05 रुपये और डीजल के 96.12 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल के भाव 109.14 रुपये और डीजल के 94.37 रुपये हैं।

Today's Latest Posts by - e4you.in