Wednesday 19 July 2023

लाड़ली बहना सेना के 1343 ग्रुप का गठन - Ladli Behna sena

लाड़ली बहना सेना के 1343 ग्रुप का गठन

योजना, कानून, सामाजिक दायित्व जानकारी देंगे महिलाओं को

E4you न्यूज. उज्जैन ।प्रदेश के मुख्यमंत्री की भावना-मंशा के अनुसार उज्जैन जिले में लाड़ली बहना सेना का गठन किया गया है। इसके 1343 ग्रुप बना है,जिसमें १४,७७३ सदस्य रखे गए है। इनके दायित्वों का प्रशिक्षण भी हो चुका है।

जिले में लाड़ली बहना सेना बनाई गई है। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम के हर वार्ड और पंचायतों के सेक्टर में 11-11महिलाओं का चयन किया गया है। जिले में लाड़ली बहना सेना कुल 1343 ग्रुप बनाए गए है। इनकी बैठक कर प्रशिक्षण का एक दौर भी पूर्ण कर लिया गया है।

लाड़ली बहना सेना के ग्रुप वार्ड और पंचायतों में जाकर महिलाओं, युवतियों के लिए विभिन्न कामों में सहयोग करेंगी। इसके अलावा सरकार की योजनाओं,कानून,और सामाजिक दायित्व जानकारी देंगे। लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला अपराध रोकने के लिए सरकार की चलाई जा रहीं विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी के तहत सरकार की उन योजनाओं के बारे में बताया जाएगा जो महिलाओं के लिए उपयोगी हैं।

महिला एवं बाल विकास ने सरकार की घोषणा के बाद प्रशासन के साथ मिलकर लाड़ली बहना सेना का गठन किया है। इनकी बैठक भी हो चुकी है। यह सेना समाज में महिलाओं के लिए मददगार साबित होंगी।
Readmore 

Today's Latest Posts by - mamaji - e4you.in